27 Apr 2024, 05:47:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इसरो की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व : शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 8:48AM | Updated Date: Sep 7 2019 8:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद कहा कि चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की अब तक की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। 

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की अब तक की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। भारत इसरो के अपने प्रतिबद्ध एवं अथक परीश्रम करने वाले वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। इसरो की भविष्य की योजनाओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »