26 Apr 2024, 12:43:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रात 1:52 पर होगी लैंडर विक्रम की लैंडिंग भारत रचेगा एक बड़ा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 12:53AM | Updated Date: Sep 7 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के साथ भारत एक बड़ा इतिहास रचेगा। खास बात ये है चंद्रयान 2 चंद्रमा की उस सतह पर उतरने जा रहा है जंहा आज तक कोई देश नहीं पहुंच सका है और इसके साथ भारत चंद्रमा को छुने वाला होगा चौथा देश। जब चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम शनिवार तड़के एक से दो बजे के बीच चंद्रमा पर उतरना शुरू करेगा और उसके तड़के डेढ और ढाई बजे के बीच चंद्रमा को छूने की संभावना है। नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे ऐतिहासिक सफर पर गये चंद्रयान 2 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के विशेष क्षणों का आनंद लें और इसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें जिन्हें वे खुद रि-ट्वीट करेंगे। प्रधानमंत्री खुद भी इसरो के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिकों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। उनके साथ देश भर के स्कूलों के करीब 70 छात्र भी होंगे। आठवीं से लेकर 10वीं तक के इन छात्रों का चयन एक क्विज के जरिये किया गया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »