27 Apr 2024, 10:18:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर का युवा भी मानता है उसके साथ हुआ धोखा : चिदम्बरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 2:17PM | Updated Date: Aug 8 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम का कहना है कि जम्मू कश्मीर के बड़े नेताओं के साथ ही वहां का युवा भी मानता है कि राज्य से अनुच्छेद 370 हटाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वहां के लोगों के साथ धोखा किया है। चिदम्बरम ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में अव्वल रहने वाले जम्मू कश्मीर के एक युवा की बात का हवाला देते हुए गुरूवार को कहा कि सरकार ने वहां के लोगों के साथ धोखा किया है।
 
उन्होंने ट्वीट किया ‘‘शाह फैजल ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया और वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हो गया। उसने भी कहा है कि सरकार ने जम्मू कश्मीर में जो कार्रवाई की है वह बहुत बड़ा धोखा है। यदि फैजल जैसा प्रतिभाशाली युवा इस तरह से सोचता है तो कल्पना कीजिए जम्मू कश्मीर के लाखों सामान्य लोग क्या सोचते होंगे। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या ‘राष्ट्रवादी ताकत’ के सहारे दुनिया में किसी विवाद का समाघान हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »