08 May 2024, 10:06:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्वोत्तर के नेताओं ने सुषमा के निधन पर शोक जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:27AM | Updated Date: Aug 8 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग तथा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा और मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया है।

सोनोवाल ने कहा, ‘‘स्वराज के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुयी। हम उनकी आत्म की शांति के लिये प्रार्थना करते है।’’
 
ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेशी लाल ने कहा, ‘‘ सुषमा स्वराज प्रसिद्ध नेता थी और आधुनिक भारत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।’’
 
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि वह लोगों की छोटी से छोटी समस्या में भी व्यक्तिगत रुचि लेने के लिए जानी जाती थी। उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक शून्य हो गया है। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
 
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा, ‘‘सुषमा स्वराज के अचानक निधन की खबर से मुझे गहरा अघात लगा है।’’ उन्होंने कहा कि वह एक उत्कृष्ट सांसद, कुशल प्रशासक और दिल से लोगों की नेता थी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अपने संदेश में कहा कि मैं सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। मैं वरिष्ठ नेता के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
 
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने सुषमा स्वराज के निधन पर अपने शोक संदेश में कहा कि उनके से देश को अपूर्णीय क्षति हुयी है, वह सच्ची देशभक्त, प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली राजनीतिज्ञ, दयालु मंत्री और एक विपुल वक्ता थी।
 
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से देश ने एक अनुभवी राजनेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि उसकी आत्मा अमर रहेगी। उनके लंबे राजनीति करियर और योगदान को लंबे समय तक याद किया जायेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »