09 May 2024, 01:07:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैलाश विजयवर्गीय बोले - सुषमा स्वराज को पसंद थी इंदौर की नमकीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 2:04PM | Updated Date: Aug 7 2019 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी शोक जताया है। सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कैलाश विजयवर्गी ने स्वराज के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है।कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 'यह देश के लिए बड़ी क्षति है। वह हमेशा हमें याद आएंगी। हमने एक बड़ी बहन को खोया है, उनके यादों में हमेशा मध्यप्रदेश रहता था।
 
उन्हें इंदौर की नमकीन बहुत पसंद थी, इसलिए मैं जब भी कभी उनसे मिलने के लिए जाता था, नमकीन जरूर ले जाता था। बता दें उनके लोकसभा क्षेत्र विदिशा में ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में उन्हें दीदी कहकर बुलाया जाता था। राजधानी भोपाल में एम्स भी सुषमा स्वराज की ही देन है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »