29 Mar 2024, 19:35:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई वरिष्ठ नेता - दोपहर 2:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 11:53AM | Updated Date: Jul 21 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:30 बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और दूसरे दलों के नेताओं के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। यहां पर कांग्रेस के नेता और अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देंगे।
 
इससे पहले शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के लिए लगातार नेताओं का जमावड़ा लगा है। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शीला दीक्षित के परिजनों से भी मुलाकात की। शीला दीक्षित के निधन का समाचार आते ही दिल्ली भाजपा ने रविवार को होने वाले अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी है। उनके निधन पर शनिवार को दिल्‍ली सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। 
 
बता दें कि शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर निधन हो गया था. वह 81 साल की थीं। शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  अंतिम संस्‍कार से पहले शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में भी रखा जाएगा। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »