27 Apr 2024, 01:04:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बजट में शिक्षा के लिए 10 हजार करोड़ की वृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:17AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने वर्ष 2019 20 के बजट में शिक्षा के लिए गत वर्ष की तुलना में करीब दस हज़ार करोड़ की वृद्धि की है वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में बजट पेश करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रलाय का बजट 94 हज़ार 853 करोड़ 64 लाख रुपये रखा है जबकि पिछले वर्ष यह 85 हज़ार दस करोड़ रुपए था। इस तरह शिक्षा में नौ हज़ार 843 करोड़ 64 लाख रुपए की वृद्धि हुई है। 

उच्च शिक्षा में 9.4 प्रतिशत तथा स्कूली शिक्षा में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बजट में वृद्धि के लिए सीतारमण के प्रति आभार प्रकट किया है और विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थाओं के लिए 400 करोड़ रुपए देने और राष्ट्रीय शोध फाउंडेशन बनाने की घोषणा से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की आशा व्यक्त की है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »