26 Apr 2024, 16:14:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा अपने घनिष्ठ मित्रों को सरकारी संपति बेच रही है: कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 12:40AM | Updated Date: Jul 5 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि  वह अपने घनिष्ठ मित्रों को सरकारी संपत्ति बेच रही है और इसी के चलते अडानी एंटरप्राइजेज को तीन हवाई अड्डों के संचालन की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस प्रवक्ता  रणदीप सिंह  सुरजेवाला ने गुरुवार को यहां ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार देश की सारी संपत्ति को अपने अंतरंग मित्रों को बेचने पर पर आमादा है  और तीन हवाई अड्डों के संचालन की जिम्मेदारी अडानी समूह को दिया जाना इस बात की पुष्टि करता है।
 
उन्होंने कहा,‘‘ क्या यही नया भारत है। मंत्रिमंडल ने भारतीय विमान प्राधिकरण के अधीन अहमदाबाद, लखनऊ और  मेंगलुरू हवाई अड्डों के संचालन की जिम्मेदारी पीपीपी मोड आधारित लीज पर अडानी समूह को दी है।’’ गौरतलब है कि रिपोर्टों में कहा गया है कि अडानी समूह ने देश के छह हवाई अड्डों के संचालन संबंधी निविदा हासिल कर ली है और त्रिवेन्द्रम,गुवाहाटी, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ तथा मेंगलुरु हवाई अड्डों को 50 वर्षों की लीज पर लिया है। बुधवार को मंत्रिमंड़ल ने तीन हवाई अड्डों को संचालन पर दिए जाने की मंजूरी दी और तीन अन्य के नाम जल्द ही स्पष्ट कर दिए जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »