26 Apr 2024, 13:24:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मैं इस्तीफा दे चुका हूं, कांग्रेस कार्य समिति जल्द चुने नया अध्यक्ष : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:14AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा देने के बाद करीब सवा महीने चली अटकलो को विराम देते हुए बुधवार को स्पष्ट किया कि वह इस्तीफा दे चुके हैं इसलिए पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्य समिति जल्द से जल्द अपना नया अध्यक्ष चुने। गांधी ने यहां जारी एक पत्र में कहा कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए वह पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। वह अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं इसलिए कार्य समिति को तुरंत बैठक बुलाकर अपने नये अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए और वह इस प्रक्रिया में पार्टी का पूरा सहयोग करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को फिर से मजबूत आधार देने की जरूरत है और इसके लिए कड़े  फैसले लेना आवश्यक है। पार्टी को मजबूत आधार मिले इसके लिए जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है और इसी क्रम में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की हार के लिए सिर्फ वही नहीं बल्कि अन्य लोग  भी जिम्मेदार हैं। खुद के लिए भी जिम्मेदारी तय करना आवश्यक है। इसी एहसास के मद्देनजर उन्होंने पार्टी की हार की जिम्मेदारी ली और पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि हार के लिए सिर्फ दूसरों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है बल्कि इसके लिए खुद की जिम्मेदारी  लेना भी आवश्यक है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »