27 Apr 2024, 00:46:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

8400 से अधिक श्रद्धालुओं ने किये बर्फानी बाबा के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 1:30AM | Updated Date: Jul 2 2019 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन करने के लिए शुरू हुई वार्षिक यात्रा के पहले दिन महिलाओं और साधुओं समेत 8400 से अधिक श्रद्धालुओं ने बर्फानी बाबा के दर्शन किये। आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार की शाम को बताया कि सबसे कम दूरी के बालटाल और पारंपरिक पहलगाम दोनों ही मार्गा से पवित्र गुफा की ओर श्रद्धालु आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर से आज सुबह 6884 श्रद्धालु तथा पहलगाम से 1241 यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के जत्थे सुबह रवाना हुए। इसबीच नुनवान पहलगाम आधार शिविर से आज सुबह रवाना हुए यात्री रात्रि में चंदनवाड़ी में रात्रि विश्राम करेंगे। पारंपरिक मार्ग पर यह वाहनों के ठहराव का आखिरी स्थल है। इसके बाद यात्री एवं श्रद्धालु मंगलवार की सुबह अगले पड़ाव की ओर बढ़ेंगे। यह वार्षिक यात्रा 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »