पुणे। दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के अधिकतर हिस्सों और विदर्भ तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 48 घंटों के दौरान मध्य अरब सागर के शेष भागों, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात और मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल बन रही हैं। दिन का तापमान पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र में सामान्य से बहुत ऊपर रहा।
उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात के कुछ हिस्सों और राजस्थान में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्याधिक कम और छत्तीसगढ़ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से कम दर्ज किया गया। देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। देश के मैदानी इलाके में सर्वाधिक तापमान चुरु (पश्चिम राजस्थान) में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से आंधी चलने और बिजली कड़कने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
तटीय कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा, केरल और माहे, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश में ,कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अनुमान है।
झारखंड, बिहार, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ और तमिलनाडु में अलग-थलग स्थानों पर भारी बारिश हुई अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ी। हरियाणा और पंजाब में मौसम शुष्क रहा।