19 Mar 2024, 07:31:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हार के बाद राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश, कांग्रेस ने किया खंडन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 7:16PM | Updated Date: May 23 2019 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के सामने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के इस्तीफे की बात पर सोनिया गांधी और वरिष्ठ के नेताओं ने उन्हें समझाया कि ऐसी बात पार्टी फोरम में रखनी सूत्रों के मुताबिक, एक हफ्ते में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें राहुल इस्तीफे की पेशकश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में हार के कारणों पर चर्चा होगी। 
 
राहुल गांधी की इस्‍तीफे वाले बयान पर अरुण सिंह ने सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि कुछ बातें उनके और कांग्रेस कार्यसमिति के बीच रहनी चाहिए। हालांकि राहुल के इस्तीफे की खबरों को पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह खबरें बेबुनियाद हैं और राहुल गांधी ने ऐसी कोई पेशकश नहीं की है। सुरजेवाला ने कहा कि इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल पूछा गया था जिसका जवाब राहुल गांधी ने दे दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »