26 Apr 2024, 22:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान में डॉक्टर ने 90 लोगों को बनाया HIV का शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:34PM | Updated Date: May 4 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में एक डॉक्टर की गलती ने 90 लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी। यहां डॉक्टर के इस्तेमाल किए गए सिरिंज से इंजेक्शन लगाने से 90 लोग एचआईवी पॉजिटिव (HIV Positive) का शिकार हो गए। इस बात की पुष्टि शुक्रवार को पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने की।
 
हैरान करने वाली ये थी कि उन 90 लोगों में से 65 बच्चे हैं। हालांकि इस मामले ने जांच टीम ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया और जांच टीम के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि शायद ये डॉक्टर खुद भी एचआईवी पॉजिटिव है।   
 
वहीं पाकिस्तान के लरकाना शहर (Larkana City) के पुलिस चीफ कामनार नवाज (Kaamnar nawaz) से जब इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा, 'हमने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के बाद आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया है। हमें यही बताया गया है कि आरोपी डॉक्टर भी एचआईवी पॉजिटिव है।' बता दें कि पिछले हफ्ते पुलिस को शहर के बाहरी हिस्से में 18  बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिली। जिसके बाद जब इस बात की जांच की गई तो डॉक्टर की सच्चाई सामने आई।
 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने इस मामले में बताया, 'अब तक 90 लोगों के एचआईवी पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। इनमें से 65 तो सिर्फ बच्चे हैं।' वहीं अजरा पेशुहो सिंध क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया गया है। जिन बच्चों को जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है उनके पैरंट्स और परिवार के सदस्यों की भी जांच की गई है। हालांकि, बच्चों के अलावा बाकी सबकी रिपोर्ट नेगेटिव है।'  इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और देश में व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »