26 Apr 2024, 18:53:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प. बंगाल में शनिवार को दस्तक देगा फोनी, प्रशासन हुआ चौकस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 1:46AM | Updated Date: May 4 2019 1:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भीषण चक्रवाती तूफान फोनी शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है और इस दौरान 90 किलोमीटर से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। तूफान इस समय दीघा से लगभग सौ किलोमीटर तथा कोलकाता से 340 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक संजीव बंद्योपाध्याय ने संवाददाताओं को बताया कि फोनी आज देर रात से शनिवार सुबह के बीच गांगेय पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगा। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिनकी रफ्तार बढ़कर 115 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। तूफान मध्यरात्रि से तड़के तक सर्वाधिक भीषण स्थिति में होगा। उन्होंने पुरुलिया, बांकुरा, पूर्व एवं पश्चिमी बर्द्धवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया। राज्य सरकार और कोलकाता नगर निगम निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »