26 Apr 2024, 13:12:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वरुण गांधी के बिग़ड़े बोल, कहा - मैं संजय गांधी का बेटा हूं, इन जैसों से जूते...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 5:01PM | Updated Date: May 3 2019 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुलतानपुर। पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान महागठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं संजय गांधी का बेटा हूं, इन जैसे लोगों से जूते के फीते खुलवाता हूं। वरुण अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। 
 
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो नजर आ रहा है जिसमें वरुण गांधी सुल्तानपुर में गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू पर हमला करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह कह रहे हैं - आपको किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है। मैं संजय गांधी का लड़का हूं और इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं।
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस वीडियो में वरुण कह रहे हैं- पहले सुल्तानपुर की पहचान थी कि आप अमेठी के पड़ोसी हैं। मेरे आने के बाद आप देश दुनिया में कहीं भी जाओ, तो लोग कहेंगे वरुण गांधी वाला सुल्तानपुर है। ये पहचान मेनका गांधी के आने के बाद और मशहूर होने वाली है।
 
बेटे की तरह मेनका गांधी भी विपक्ष पर निशाना साधने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में सुल्तानपुर की एक रैली में कहा, "अभी तक 330 गांवों में जा चुकी हूं। यह जमीन मेरे पति संजय गांधी और बेटे की है। इसलिए मैं याद दिला रही हूं कि सुल्तानपुर में गठबंधन का उम्मीदवार नहीं चल पा रहा है"। बता दें कि वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से जबकि उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने दोनों की सीट बदल दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »