27 Apr 2024, 01:15:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फेनी चक्रवाती तूफान: ओडिशा में 103 ट्रेनें रद्द, सेना और NDRF हाई अलर्ट पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 10:53AM | Updated Date: May 2 2019 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओडिशा में मौसम विभाग ने फेनी तूफान को लेकर राज्य के सभी जिलों में भारी खतरे की चेतावनी जारी की है। सभी स्कूलों और कॉलेजों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। फेनी चक्रवात तूफान से निपटने के लिए राज्य का आपदा विभाग पूरी तरह से कमर कस के तैयार है।
 
इसके लिए ओडिशा फायर सर्विस की टीम अपने पूरे मशीनों के साथ लैस हो चुकी है। शहर में अलग-अलग जगहों पर 6-6 सदस्यों वाली 50 ऐसी रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा रा
 
चक्रवाती तूफान फोनी के कारण ओडिशा समेत कई उत्तर पश्चिम राज्यों में इसके असर दिखाए दे रहे हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 22 ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 103 ट्रेनों का संचालन रद्द किया जा चुका है। ताजा जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दक्षिण-दक्षिणपूर्व विशाखापट्टनम में सुबह के 6 बजकर 50 मिनट पर 235 किमी तक फोनी का असर देखा गया है। 
 
दूसरी तरफ दक्षिण के राज्यों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हैदराबाद के तेलंगाना में गर्म हवा और तेज लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल के अंतिम सप्ताह में खास कर उत्तरी तेलंगाना जिले में वातावरण में 44-45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »