26 Apr 2024, 06:27:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP उम्‍मीवार बोला - मैंने सामने खड़े होकर थाना जलवाया, मेरा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 12:14PM | Updated Date: May 1 2019 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी उम्मीदवार रमेश चंद्र बिंद दो दिन पहले ही एक विवादित बयान दिया था। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा था। रमेश बिंद जिसमे वो ब्राम्हणों को रोड पर घसीट-घसीट कर पिटवाने की धमकी दे रहे थे। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रमेश बिंद बता रहे हैं कैसे उन्होंने खड़े होकर एक थाने को आग के हवाले करवा दिया और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाया था।
 
जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे BJP उम्मीदवार रमेश चंद्र बिंद ने भदोही में बिंद समाज की एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। वहीँ वो शुरू हो गए, पहले तो उन्होंने कहा की इलाके और खासकर मिर्जापुर में ब्राह्मण उनके नाम से कांपते हैं। कैसे उन्होंने बिंद समाज धन्नू बिंद की पिटाई से मौत होने पर पड़री थाने को फूंकवा दिया था। ब्राह्रमण पहले जो करते थे तो करते थे। अब एक ब्राह्रमण एक बिंद को पिटता है तो कोने-कोने में जनेऊ देखकर कर ब्राह्मणों की पिटाई करते है। एक बिंद को पिटने पर सैकड़ों ब्राह्मण को पिटवाते है। तब वे सही होते है।
 
पड़री थाने में धन्नू बिंद की हत्या हुई थी। पुलिस वाले ने बूट से मारा था। मैंने ऐसे नहीं पड़री थाना फुंकवा दिया था। ऐसे ही मैंने थानेदार को जीप में बैठा कर के नहीं फुंकवा दिया था। खन्नू बिंद को पुलिसवाले ने मारा बूट से और उसको यहाँ (गुप्तांग की ओर हाथ से इशारा) लग गया था। और जब उसकी वहां पे मौत हुई थी तब मैंने थाना फुंकवाने का काम किया था। कहने का मतलब अगर हमारे बिंद समाज के ऊपर जुल्म, ज्यादती, अन्याय, अत्याचार कोई करता है तो, जब पहले कोई करता था तो बात अलग थी। लेकिन अब अगर एक ब्राह्मण अगर एक बिंद को पीटता है तो अइसे, खोला ई जनेउआ पहिने बा कि नाहीं (इसने जनेऊ पहना है कि नहीं) रोक कर एक तरफ़ बिंद पिटाई शुरू कर देते हैं। 
 
ऐसे नहीं वहां मिर्जापुर में वो सब कांपते हैं रमेश बिंद के नाम से। अगर एक बिंद को वो सब मारते हैं तो कम से कम सैकड़ों ब्राह्मण को पीटा जाता है तब वो सब ठीक होते हैं। हालाँकि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पुराना बताया जा रहा है। कहा वीडियो इसी साल जनवरी में शूट किया गया था। रमेश बिंद अपनी उम्मीदवारी से पहले भदोही के बवई इलाके में लोहिया इंटर कॉलेज के परिसर में ही मीटिंग के लिए आये थे। वहीँ अखिल भारतवर्षीय बिंद जातीय महासम्मेलन की मीटिंग में उन्होंने ये बातें कहीं थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »