26 Apr 2024, 05:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। लोकपाल के आठ सदस्यों ने बुधवार को पद की शपथ ली और इस प्रकार देश के पहले लोकपाल के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गयी। लोकपाल अध्­यक्ष न्यायमूर्ति­ पी.सी. घोष ने यहाँ आयोजित एक समारोह में चार न्यायिक तथा चार अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। न्यायिक सदस्यों में न्­यायमूर्ति दिलीप बाबासाहेब भौसले, न्­यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती, न्­यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी और न्­यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।
 
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन, भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी महेन्­द्र सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के भूतपूर्व अधिकारी इन्­द्रजीत प्रसाद गौतम और सशस्त्र सीमा बल की पहली महिला प्रमुख रही अर्चना रामसुन्­दरम को गैर-न्यायिक सदस्य के रूप में लोकपाल का सदस्य नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण के मौके पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव डॉ. सी. चन्­द्रमौली, केन्­द्रीय सतर्कता आयुक्­त के.वी. चौधरी, गुप्­तचर ब्­यूरो  के निदेशक राजीव जैन और अन्­य गणमान्­य व्­यक्ति उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद ने 23 मार्च को न्यायमूर्ति घोष को लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई थी। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से गठित स्वायत्ता संस्थान लोकपाल के लिए अधिसूचना जारी होने के पाँच साल बाद अंतत: उसका गठन पूरा हो पाया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »