26 Apr 2024, 14:12:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुबंई। फिल्‍म 'कैदी बैंड' आज रिलीज हो रही है और यह फिल्‍म बॉलीवुड में दो एक्‍टर्स लेकर आ रही है।इस फिल्‍म से कपूर खानदान का एक और चिराग फिल्‍मों में कदम रख रहा है। आज का दिन इन दोनों ही सितारों के लिए काफी अहम है। इस फिल्‍म से राज कपूर के नाती आदर जैन फिल्‍मों में एंट्री कर रहे हैं। उनके साथ नए एक्‍ट्रेस आन्‍या सिंह भी नजर आने वाली हैं।
 
इस फिल्‍म की कहानी की बात करें तो फिल्‍म 'कैदी बैंड' की कहानी 5 अंडरट्रायल कैदियों की है जो स्वतंत्रता दिवस पर परफॉर्म करने के लिए एक बैंड बनाते हैं। ये कैदी स्वतंत्रता दिवस के लिए एक खास गाना तैयार करते हैं और वो गाना सोशल मीडिया के माध्यम से खूब लोकप्रिय हो जाता है।इसी के साथ ये कैदी स्टार बन जाते हैं और यहां से शुरू होती है जेल से आजादी की लड़ाई।
 
यह फिल्‍म देश के उन कैदियों की बात करती है जो दोषी करार दिए जाने से पहले ही सालों जेल में कैद होते हैं, यानी अंडरट्रायल कैदी। फिल्‍म के कई सीन दिल को छू जाते हैं। खास तौर से आतंकवाद के आरोप लिए एक बेगुनाह कैदी से हर महीने उसकी बीवी और बेटी जेल में मिलने आती हैं। फिल्‍म में बेल मिलने की टूटती उम्‍मीद और बेल मिलने पर जमानत की मोटी रकम न दे पाने पर फिर से जेल जाना जैसी कई चीजें दिखाई गई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »