08 May 2024, 05:22:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

 मुबं‍ई। रणबीर कपूर की फिल्‍म 'जग्गा जासूस' रिलीज हो गई है। अनुराग बसु ने 4 साल पहले अपनी  फिल्‍म 'जग्गा जासूस' के लिए रणबीर कपूर को चुना था। इस लंबे समय के बाद आखिकार शुक्रवार को फिल्‍म रिलीज हो ही गई। आपकों बतो दें कि इसके पहले निर्माता अनुराग बसु ने रणबीर कपूर के साथ मिलकर फिल्म 'बर्फी' बनाई थी, जिसे लोगों ने काफी पंसद किया था। रणबीर और कटरीना के ब्रेकअप के बाद इस फिल्म में दोनो की केमिस्ट्री  देखना दिलचस्प होगा। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है।
 
इस फिल्म के सुपरहिट होने की उम्मी‍द कर रहे रणबीर इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म को भारत में 1800 और विदेश में 1150 स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को 40 से ज्यादा देशों में 610 से ज्यादा स्क्रींस में रिलीज किया जाएगा, जिनमें से नॉर्थ अमेरिका में 207, UK में 119, गल्फ में 77 और ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड में 41 सिनेमा होंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »