19 Mar 2024, 13:45:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

तुम बिन 2: प्यार, दोस्ती की बेहतरीन कहानी और उम्दा एक्टिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 3:20PM | Updated Date: Nov 18 2016 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डायरेक्टर: अनुभव सिन्हा 
स्टार कास्ट: नेहा शर्मा , आदित्य सील, आशिम गुलाटी, कंवलजीत सिंह ,मेहर विज , सोनिया बलानी 
 
साल 2001 में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने फिल्म ‘तुम बिन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में न्यू कमर्स ने अपने एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। तुम बिन की लवस्टोरी लोगों ने खूब पसंद की।
 
हालांकि पहले इसे को खास तवजो नहीं मिली थी लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसके दर्शक बढ़े और यह उस साल की हिट फिल्म बनीं। उस साल जगजीत सिंह का फिल्म के लिए गाया गाना लोगों पर जुबान पर था। ऐसी ही कुछ उम्मीद तुम बिन 2 से भी की जा रही है। 
 
फिल्म की कहानी शुरू होती है तरन (नेहा शर्मा) से जो स्कॉटलैंड में एक स्कीइंग एक्सीडेंट में अपने होने वाले पति अमर (आशिम गुलाटी) को खो देती है। 8 महीने गुज़र जाते हैं लेकिन तरन, अमर को नहीं भूल पाती और जैसे तैसे उदास भरी ज़िन्दगी जीती है। फिर उसकी ज़िन्दगी में (आदित्य सील) आता है जो उसकी ज़िन्दगी बदलकर रख देता है। उसे एहसास दिलाता है की ज़िन्दगी किसी के लिए नहीं रूकती।
 
तरन की ज़िन्दगी में वापस खुशियांं आने लगती है। वो खुश रहने लगती है लेकिन उसे बीच बीच में अमर की याद आती रहती है। लेकिन तरन की खुशियांं कितने दिन के लिए है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »