27 Apr 2024, 06:48:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सुल्‍तान में पहलवान के किरदार में बेमिसाल सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2016 5:40PM | Updated Date: Jul 6 2016 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

निर्देशक: अली अब्बास जफर
कलाकार: सलमान खान, अनुष्का शर्मा, अमित साद, कुमुद मिश्रा, अनंत विधात, रणदीप हुड्डा
 
सलमान खान के इर्द गिर्द घूमती ‘सुलतान’ निश्चित तौर पर एक बड़े दर्शक वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करेगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म एंटरटेनमेंट के पैमाने पर पूरी तरह खरी उतरती है। ईद के मौके पर सलमान के फैंस जिस तरह की उनकी फिल्म का इंतजार करते हैं वैसा मसाला और मनोरंजन इस फिल्म में भरपूर है। पहली बार किसी फिल्म में सलमान ने एक पहलवान की भूमिका अदा की है और वो पूरी तरह छा गए है।
 
सलमान खान दर्शकों का पैसा वसूल कराने के लिए फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ते। बॉक्स ऑफिस पर उनके पुराने रिकार्ड को देखकर लगता है कि कुश्ती पर आधारित यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करेगी।
 
कहानी:
 
‘सुलतान’ एक ऐसे इंसान की कहानी है जिसे जिंदगी में देर से उसकी राह का पता चलता है। महिला पहलवान (अनुष्का) से उसका प्यार उसे कुश्ती की तरफ खींचता है। दोनों ही खेल के सर्वश्रेष्ठ स्तर के चैंपियन हैं और उनका प्रेम संबंध आगे शादी में बदल जाता है। 
 
इस बीच फिल्म में कई उतार चढ़ाव आते हैं। फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। इस बीच सुल्तान की निजी जिंदगी और प्रोफेशनल जिंदगी में तालमेल बिठाना मुश्किल होता है। सुल्तान की प्रोफेशनल जिंदगी काफी प्रभावित होती है। फिर सुल्तान एक खास वजह से जिंदगी में एक अहम फैसला लेता है। उसकी जिंदगी में कोच के रुप में रणदीप हुड्डा आते है। अब सवाल यही है कि क्या सुल्तान खुद को दुनिया के सामने साबित कर पाएगा या नहीं? इसका पता आपको सिनेमाघर में ही चलेगा।
 
आठ साल बाद उसके दरवाजे पर एक और मौका दस्तक देता है। लेकिन क्या वह दूसरे मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार है? इस सवाल का जवाब फिल्म का रोचक पहलू है। फिल्म में सलमान के किरदार को सबसे बेहतरीन दिखाने के लिए कई छूट ली गयी हैं और कई बार तार्किकता को दरकिनार किया गया है। फिल्म रोमांस, भावनाएं और हिंसा का मिश्रण है। यह नयी बोतल में पुरानी शराब जैसी है।
 
सलमान साफ तौर पर फिल्म की जान हैं और बाकी कलाकार - अनुष्का, अमित साद, कुमुद मिश्रा, अनंत विधात और रणदीप हुडा (विशेष किरदार में) फिल्म को आगे ले जाने में उनका साथ देते हैं। कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि ‘सुलतान’ अपनी सभी खामियों के बावजूद देखी जा सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »