26 Apr 2024, 23:19:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

फिल्म का नाम: एक पहेली लीला 

डायरेक्टर: बॉबी खान 

स्टार कास्ट: सनी लियॉन , रजनीश दुग्गल , राहुल देव , मोहित अहलावत , जय भानुशाली 

सर्टिफिकेट:

रेटिंग: 2.5 स्टार

 
 
कहानी:
मीरा (सनी लियोन) लंदन में रहने वाली मॉडल है। एक असाइनमेंट के सिलसिले में वह राजस्थान आती है जहां उसकी मुलाकात रणवीर (मोहित अहलावत) से होती है। दोनों में इश्क हो जाता है और वे शादी कर लेते हैं। मुंबई में रहने वाला करण (जय भानुशाली) अक्सर एक सपना देखता है जिससे वह परेशान है। वह एक बाबा के पास जाता है जो अपनी अनोखी विद्या से करण को उसके पिछले जन्म का दृश्य दिखाता है और करण को अपने सपने का रहस्य थोड़ा समझ आता है। 
 
 
पूर्व जनम की लीला (सनी लियोन) को खोजता हुआ करन (जय भानुशाली) भी राजस्थान पहुंच जाता है और वहीं अलग-अलग घटनाक्रम होते जाते हैं। कभी लीला और श्रवण (रजनीश दुग्गल) की कहानी, तो कभी रणवीर सिंह और उसके भाई बिक्रम (जस अरोड़ा) के बीच का मतभेद। इसके अलावा फिल्म में बड़े मूर्तिकार भैरव के किरदार में दिखते हैं अभिनेता राहुल देव। फिल्म का क्लाइमेक्स काफी दिलचस्प है।
 
 
सनी लियोन ने अपने रोल में फिट बैठी है। सनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं जय भानुशाली ने भी अपने किरदार को जिया है। रजनीश दुग्गल और राहुल देव अपने रोल में जमे है। फिल्म में सनी लियोन हो, और हॉट सीन ना हो... कुछ समझ नहीं आता। फिल्म में हॉट सीन की भरमार है। गाने ठीक है। फिल्म का गाना देसी लुक...दीपिका के लवली का कॉपी लगता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »