26 Apr 2024, 16:02:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

निर्देशक: विशाल पांड्या 
कलाकार: शरमन जोशी, जरीन खान, करण सिंह ग्रोवर, डेजी शाह, प्रियांशु चटर्जी 
 
कहानी:
इस फिल्‍म की कहानी उस वर्ग को लुभानेवाली फिल्म है जो सेक्स, यौन संबंध और प्रतिशोध को देखने सिनेमा हॉल में जाता है। इसे इरोटिक थ्रिलर भी कह सकते हैं। इसमें शरमन जोशी ने आदित्य नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो अपने भाई (प्रियांशु चटर्जी) के निधन के बाद अपना पारिवारिक व्यवसाय संभालता है।
 
इसमें मदद करती है उसकी पत्नी सिया (जरीन खान)। इसी समय एक तीसरे शख्स की कहानी में एंट्री होती है, जिसका नाम है सौरभ सिंहानिया (करण सिंह ग्रोवर)। सौरभ बड़े ही आकर्षक व्यक्तित्व का धनी है। 
 
सौरव, आदित्य और सिया को अपने घर बुला कर कहता है कि वो अपनी पत्नी को एक रात के लिए उसके पास भेज दे और बदले में जितना चाहे पैसा ले ले। बस, यहीं से दोनों के बीच ठन जाती है। सौरव, आदित्य को बर्बाद करने की ठान लेता और इसकी पहली चोट वो देता है, उसके उत्पादों की छवि बिगाड़ कर।
 
सौरव के पहले वार की काट के लिए आदित्य अपनी कंपनी की सबसे भरोसेमंद युवती काया (डेजी शाह) की मदद लेता है। वो काया को सौरव के पास भेजता है, ताकि वह यह पता लगा सके कि आखिर वह उसके पीछे क्यों पड़ा है।
 
काया इस पूरे मिशन में सफलता भी मिलती है, लेकिन सौरव पहले से ही चौकन्ना रहता है और उल्टे वह आदित्य को एक के बाद एक कई मामलों में फंसा देता है। काया कुछ भी नहीं कर पाती। आदित्य जेल चला जाता है। सिया अकेली रह जाती है। सौरव के पास जाने के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं है। वो उसके पास चली भी जाती है।
 
लेकिन एक शर्त रखती है कि वो इसके बदले आदित्य की बेगुनाही के सारे सबूत उसे दे देगा। सिया से मिलने के बाद सौरव अपनी बात से पटल जाता है और तभी सिया के सामने पूरी असलियत भी आ जाती है कि आखिर क्यों सौरव, उसे और आदित्य को बर्बाद करने पर तुला है। 
 
इसलिए इसमें कामुकता की गंध भी है। इसके तीन चार गाने अच्छे हैं। `तुम्हें अपना बनाने का जनून’, `तू इश्क मेरा’, `नींदे खुल जाती हैं’ और `वजह तुम हो’, जैसे गाने कहानी की रफ्तार धीमी तो करते हैं फिर भी दर्शक को बांधने में सक्षम हैं।
 
जहां तक एक्‍ट‍िंग का सवाल है, सिर्फ शरमन जोशी ही जमे हैं। जरीन खान को अभी भी अपने जज्‍बात जाहिर करने पर काफी मेहनत करनी होगी। करण सिंह ग्रोवर भी अभिनय के मामले में लचर हैं। फिल्म की कहानी विक्रम भट्ट ने लिखी है। फिल्‍म पर भट्ट घराने की छाप है, जिसकी शुरूआत `जिस्म’ फिल्म से हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »