09 May 2024, 00:38:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंडिगो की मुंबई-दिल्ली विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 12:05PM | Updated Date: Dec 15 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडिगो के मुंबई से दिल्ली होकर लखनऊ जाने वाले विमान में शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया जिसके बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। सूत्रों ने बताया कि बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) ने इस धमकी को गंभीरता से लिया जिसके बाद विमान को एक खाली स्थान पर ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया। इस घटना पर इंडिगो की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। विमान को सुबह छह बजकर पांच मिनट पर प्रस्थान करना था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कितने यात्री सवार थे।

हवाई अड्डे के एक सूत्र ने बताया, गो एयर फ्लाइट जी8 329 से दिल्ली जा रही एक महिला यात्री टी1 पर इंडिगो के चेक-इन काउंटर पर गई और वहां बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6ई 3612 में बम है। सूत्र ने बताया कि महिला यात्री ने कुछ लोगों की तस्वीरें भी दिखाईं और दावा किया कि वे राष्ट्र के लिए खतरा हैं। इसके बाद सीआईएसएफ के कर्मी उसे पूछताछ के लिए हवाई अड्डा पुलिस थाने लेकर गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »