26 Apr 2024, 06:22:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

डेंगू, मलेरिया के बचाव के लिए बीएमसी 42.72 करोड़ खर्च करेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 9:33PM | Updated Date: Oct 16 2018 9:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई से डेंगू और मलेरिया की बीमारी को समाप्त करने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) कीटनाशक छिड़काव के लिए 42.72 करोड़ रुपए खर्च करेगी। बीएमसी जैविक कीटनाशक 1940 रूपये प्रति लीटर की दर से 2.18 लाख लीटर खरीद करेगी जिसकी कीमत 42.29 करोड़ रुपए होगी। स्थाई समिति ने प्रस्ताव को स्वीकार किया है और ठेकेदार वर्ष में तीन बार कीटनाशक की आपूर्ति करेगा और हर बार उसकी जांच होगी। यदि ठेकेदार उचित तरीके से काम नहीं करता है

तो उस पर कुल दाम का 20 प्रतिशत दंड लगाया जा सकता है और तीन वर्ष के लिए उसे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगस्त माह में डेंगू के जैसे बीमारी के 2317 मामले शहर के अस्पतालों में दर्ज किए गए थे। जुलाई में 995 और जून में 297 मामले दर्ज किए गए थे। सितंबर एक से 16 सितंबर के बीच 22322 मामले दर्ज किए गए।  पिछले वर्ष सितंबर माह में 3721 मामले दर्ज किए गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »