26 Apr 2024, 22:16:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सेक्स के लिए मना करने पर लड़के ने उठाया ऐसा कदम....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 1:43PM | Updated Date: Feb 22 2018 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नालासोपारा। महाराष्ट्र के नालासोपारा से एक सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने अपनी फेसबुक फ्रेंड की हत्या जूते के फीते से गला दबाकर इसलिए कर दी क्योंकि उसने सेक्स से इनकार कर दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 साल के व्यक्ति ने अपने ही घर पर इस वारदात को अंजाम पहुंचाया है। पुलिस ने बताया आरोपी काम हरिदास निरगुडे और पीड़िता का नाम अंकिता है और वह 20 साल की है। दोनों की दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हुई थी।
 
जानकारी के मुताबिक हरीदास ने रविवार को अपनी फेसबुक की महिला मित्र को पहले नालासोपारा स्थित घर पर बुलाया और कुछ देर बातचीत है। उसके बाद आरोपी अंकिता से सेक्स की डिमांड करने लगा। जब महिला ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया तो वह जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर अपने जूते की फीते से महिला को गला दबाकर मार डाला।
 
आरोपी ने अंकिता को मारने के बाद शव को घर से कुछ दूर के इलाके में फेंक दिया। वहां के स्थानीय लोगों ने ऐसा करते देख लिया और तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उसने अपराध भी कबूल कर लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »