26 Apr 2024, 18:10:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

पश्चिमी महाराष्ट्र: भीषण सड़क दुर्घटना में 5 छात्रों की मौत, 29 अन्‍य घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 4:04PM | Updated Date: Feb 19 2018 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक भयानक हादसा हो गया। छात्रों से भरे ट्रक को एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5 छात्रों की मौत और 29 से ज्यादा छात्र बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा मुंबई-बेंगलुरू राजमार्ग पर नौगांव के पास हुआ।
 
करीब 44 विद्यार्थी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए एक ट्रक से शिवजोत लेकर सांगली जा रहे थे। रास्ते में पीछे से एक वाहन ने ट्रक को टक्कर मारी और उसके साथ चल रही दो मोटरसाइकिलों को भी कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत लाया गया घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कम से कम 29 विद्यार्थियों का इलाज चल रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »