27 Apr 2024, 05:04:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबई : बूचर आइलैंड पर तेल टैंक में लगी भीषण आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 11:59AM | Updated Date: Oct 7 2017 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के पूर्वी तट पर स्थित बूचर द्वीप दो तेल भंडारण टैंकरों पर शुक्रवार शाम भयानक आग लग गई। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमपीटी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। बूचर द्वीप, जवाहर द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। एमपीटी दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे 13 और 14 नंबर टैंकरों में आग लग गई।
 
हर टैंकर की भंडारण क्षमता दस से 15 लाख लीटर है। विभाग का एक दल तुरंत ही स्पीडबोट से घटनास्थल की ओर रवाना हुआ। वहां पहुंचने के बाद से वे आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। बूचर द्वीप पर कच्चा तेल उतारा जाता है और यहां से वडाला रिफाइनरी के लिए भेजे जाने से पहले इसे टैंकरों में एकत्र किया जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »