26 Apr 2024, 11:02:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महिला ने ओला कैब में बच्‍चे को दिया जन्‍म, कंपनी ने दिया गिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2017 12:58PM | Updated Date: Oct 6 2017 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। एक महिला ने ओला कैब में बच्चे को जन्म दिया तो कंपनी ने उन्हें 5 साल तक फ्री राइड का गिफ्ट दे दिया। मामला 2 अक्टूबर का है जब महाराष्ट्र के पुणे में सुबह 8 बजे ओला ड्राइवर यशवंत गलांदे प्रसव पीड़ा से छटपटाती महिला ईश्वरी देवी को पिक करने पहुंचे। महिला को कमला नेहरू अस्पताल ले जाना था, लेकिन रास्ते में महिला का दर्द बढ़ गया और बच्चे ने कैब में ही जन्म ले लिया। 
 
ड्राइवर ने नवजात बच्चे और उसकी मां को जल्दी से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी देखभाल की और जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं। ईश्वरी देवी के परिवार ने ओला ड्राइवर यशवंत के प्रति आभार जताया तो ओला ने भी अपने ड्राइवर के इस व्यवहार पर खुशी जताई और ईश्वरी तथा उसके नवजात को अगले पांच साल तक ओला में फ्री राइड का ऑफर दे दिया। ड्राइवर यशवंत ने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान मैं चिंतित रहा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ड्यूटी के दौरान मैं कभी प्रसव में मददगार हो सकता हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »