27 Apr 2024, 05:16:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

...तो अब मुंबई में भी इस लड़की पीछा कर रहा युवक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 10:29AM | Updated Date: Aug 10 2017 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में सामने आया है। घटना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक महिला के साथ हुई। महिला ने दिलेरी दिखाते हुए पीछा कर रहे युवक की फोटो खींच ली और फोटो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पीछा करने वाले को धर दबोचा।

फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली अदिति नागपाल अपने दो बच्चों और बहन के साथ लोखंडवाला के घर लौट रही थीं। उसी दौरान रास्ते में सफेद रंग की हौंडा सिविक कार से एक शख्स अदिति का पीछा करने लगा। अदिति ने पहले तो इसे नजरअंदाज किया, लेकिन ये शख्स अदिति की कार का पीछा करते करते-करते उनके घर तक पहुंच गया। अदिति ने हिम्मत दिखाते हुए, आरोपी की तस्वीरें खीच लीं और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
 
अदिति के घर पहुंचा युवक डांटने फटकारने पर भी बिल्डिंग के बाहर ही खड़ा रहा। अदिति ने सेक्यूरिटी गार्ड की मदद से पुलिस को फोन किया। अदिति की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाई की और आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी को पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नीतीश गोविंद शर्मा है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »