08 May 2024, 23:14:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

जेट एयरवेज के विमान का बीच हवा में संपर्क टूटा, 345 लोग सवार थे विमान में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 8:47PM | Updated Date: Feb 19 2017 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुंबई से लंदन जा रही जेट एयरवेज के एक फ्लाइट का जर्मनी के हवाई क्षेत्र में एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से जर्मनी ने अपने लड़ाकू विमानों को फौरन रवाना कर दिया। यह घटना गुरुवार की है। विमान में 300 से अधिक लोग सवार थे। गंभीर खतरे की आशंका के मद्देनजर जर्मन वायुसेना ने इस बोइंग-777 विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो लड़ाकू विमानों को रवाना किया।

एविएशन हेराल्ड नामक वेबसाइट द्वारा घटना के जारी किए गए हैरतअंगेज वीडियो में जेट एयरवेज की फ्लाइट को दो लड़ाकू विमानों द्वारा एस्कॉर्ट करते हुए दिखाया गया।
 
इस आशय की खबरें आने के बाद जेट एयरवेज ने इस वीडियो की प्रामाणिकता पर कोई टिप्पणी किए बगैर रविवार को एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि इस फ्लाइट के क्रू को भारतीय हवाई सुरक्षा नियामक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की जांच पूरी होने तक काम पर जाने से रोक दिया गया है।

345 लोग सवार थे विमान में
स्पोक्सपर्सन ने बताया कि इस विमान में 345 लोग सवार थे, इनमें 15 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। जर्मन लोकल ATC से कम्युनिकेशन होने के बाद फ्लाइट बिना किसी परेशानी के लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इस बारे में जेट एयरवेज और डीजीसीए के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। इस मामले में जांच की जा रही है। स्टैंडर्ड प्रोसेस के तहत फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को ड्यूटी से हटा दिया गया है और उनसे इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »