19 Mar 2024, 08:00:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2017 1:51PM | Updated Date: Jan 14 2017 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नासिक। महाराष्ट्र में दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई  है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपालगांव बासवंत के समीप कोंकणगांव फाटा में एक मोटरसाइकिल की बस से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दत्ता अशोक सूर्यवंशी  (28),योगेश मंगेश पवार (27) और सचिन वसंत मुंजे  (21) के रूप में हुई  है।

दूसरी घटना विंचूर प्रकाशा राज्य  राजमार्ग पर बगलान तालुका के वानोली शिवार में हुई जहां दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई। इनकी पहचान  दौलत रामचन्द्र साबले (50) और  रामेश्वर गोपाल जाट (23) के रूप में हुई  है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »