26 Apr 2024, 12:57:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र के पूर्व पर्यटन मंत्री चंद्रकांत छाजेड़ का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2017 2:36PM | Updated Date: Jan 13 2017 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व पर्यटन मंत्री चंद्रकांत छाजेड़ का लंबी बीमारी के बाद आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों और कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में किया जाएगा। 

छाजेड़ कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे। वह 1987 में पुणे के मेयर चुने गए थे। वह 1999 में चुनाव जीतकर विधायक बने और सुशील कुमार शिंदे की सरकार में पर्यटन मंत्री बनाए गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »