26 Apr 2024, 19:03:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

नौसेना के जहाज में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 4:09PM | Updated Date: Jan 11 2017 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। मुम्बई में नौसेना के एक जंगी जहाज में आज मामूली आग लग गई लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, मिसाइल वाहक आईएनएस प्रलय में आज मामूली आग लग गई। मुम्बई में नौसेना की गोदी में उसकी मरम्मत हो रही है। उन्होंने कहा, जाइरो कंपार्टमेंट में आग लगी थी और गोदी के अग्निशमन दल की मदद से उस पर नियंत्रण पा लिया गया।     

उन्होंने कहा, कोई भी कर्मी घायल नहीं हुआ। पिछले महीने आईएनएस बेतवा के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो नाविकों की जान चली गई थी जबकि 14 अन्य घायल हो गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »