08 Sep 2024, 06:25:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

Mumbai के बोरीवली में बहुमंजिला इलाके में लगी भीषण आग, 1 लोगों की मौत, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2024 5:33PM | Updated Date: Jul 25 2024 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के बोरिवली पूर्व इलाके में एक बहुमंजिला इलाके में आग लग गई है। आग में दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बोरिवली पूर्व इलाके के मगाथाने मेट्रो स्टेशन के पास बने कनकिया समर्पण टावर में आग लगी है। यह टावर रिहायशी बताया जा रहा है। आग में दम घुटने से महेंद्र शाह नामक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उनके नाम रंजना राजपूत, शिवनी राजपूत और शोभा सावले है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »