27 Apr 2024, 14:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

परभणी मे पुल से नीचे गिरी बस ,30 यात्री यात्री हुए घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2024 4:02PM | Updated Date: Mar 20 2024 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र के परभणी जिले में बुधवार की सुबह राज्य परिवहन की एक बस पुल से गिर गई, जिससे बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के समय बस परभणी के जिंतूर से सोलापुर की ओर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि बस चालक के नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि मुंबई से लगभग 500 किमी दूर स्थित परभणी के जिंतूर तालुका के अकोली में बस एक पुल से नीचे गिर गई। परभणी के पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेशी ने कहा, ''इस हादसे में लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं और सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि घायल लोगों को शुरू में जिंतूर में एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में ले जाया गया और बाद में सभी को परभणी शहर के एक सरकारी अस्पताल भेजा गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »