29 Mar 2024, 06:33:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई : ताज महल होटल के पास एक बिल्डिंग में लगी आग- दमकल की गाड़ियां...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 3:32PM | Updated Date: Jul 21 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के कोलाबा में ताज महल होटल के पास चर्चिल बिल्डिंग में रविवार को आग लग गई है। बताया जा रहा है यह आग बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर लगी है। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव का काम जारी है। अभी तक किसी के भी इस हादसे में हताहत होने की खबर नहीं है।
 
बताया जा रहा है कि यह आग दोपहर करीब 12:17 बजे पर लगी है। अभी आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर कई लोग फंसे हुए हैं। आपको बता दें कि 29 दिसंबर 2017 को लोअर परेल के कमला मिल परिसर में आग लगने से करीब 15 लोगों की मौत हुई थी और कई स्तर पर गड़बड़ियों के आरोप भी लगे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »