26 Apr 2024, 15:47:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

नागपुर : 24 घंटे में लू लगने से 12 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 8:52PM | Updated Date: Jun 6 2019 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र के नागपुर शहर में लू लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मराठवाड़ा क्षेत्र के विदर्भ के अधिकतर हिस्सों में तेज लू का प्रकोप है जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। आज सुबह आकाश में बादल जरूर दिखे लेकिन बाद में आसमान से जैसे अंगारे बरस रहे थे।
 
पूरा विदर्भ क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है। नागपुर में कल 47Þ 2 डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ गया जबकि ब्रह्मपुरी इलाके में 47Þ 5 डिग्री पारा पहुंच गया। इस वर्ष गर्मी में नागपुर में तीन बार पारा 47 डिग्री के पार गया है। अत्यधिक तेज गर्म हवा चलने से 12 लोग लू की चपेट में आ गये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »