27 Apr 2024, 02:59:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अब्दुल गनी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 6:37PM | Updated Date: Apr 25 2019 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी अब्दुल गनी तुर्क की नागपुर के अस्पताल में मौत हो गई है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट में अब्दुल गनी ने आतंकियों का साथ दिया था और सेंचुरी बाजार में बम रखा था। इस बम धमाके का मुख्य साजिशकर्ता अबू सलेम और मुस्तफा दौसा हैं। ये दोनों हमले की साजिश में शामिल थे और आरडीएक्स जैसे विस्फोटक मुंबई पहुंचाए थे।
 
पहली बार धमाकों में आरडीएक्स जैसे विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया गया था और धमाके बाद दोनो आरोपी फरार हो गए थे। लगातार कई स्थानों पर हुए धमाकों से मुंबई पूरी तरह से दहल गया था। इस हमले में 257 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इन सीरियल ब्लास्ट का मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम कासकर है। जो अब पाकिस्तान में रह कर भारत के खिलाफ साजिश रचता रहता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »