27 Apr 2024, 06:33:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर के कई डाक केंद्रों पर स्पीड पोस्ट सेवा ठप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 7:31PM | Updated Date: Oct 16 2018 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित भारतीय डाक सेवा की क्षेत्रीय इकाईयों में त्वरित डाक सेवा यानी स्पीड पोस्ट आज सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते बन्द पड़ी हुईं हैं। त्योहारी समय के चलते अत्यधिक संख्या में स्पीड पोस्ट सेवा का उपभोग करने डाक केंद्रों पर पहुँचे रहे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर स्थित डाक कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया कि संभवता भारतीय डाक सेवा मुख्यालय में सॉफ्टवेयर अपडेशन का कार्य चल रहा हैं। कार्य प्रगति पर होने के चलते आज सुबह से समस्या आ रहीं हैं। उन्होंने कहा हम मुख्यालय से संपर्क में हैं। समस्या का शीघ्र निराकरण किये जाने का प्रयास चल रहा हैं। तमाम शासकीय सेवाओ, न्यायालयओ के संबंध में किए जाने वाले त्वरित पत्राचार हेतु स्पीड पोस्ट को वैधानिक मान्यता प्रदत्त हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »