26 Apr 2024, 20:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो कैदियों को भगाने के मामले में तत्कालीन जेल प्रहरी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:11PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की गोहद उपजेल से दो कैदियों को भगाने में सहयोग करने के मामले में तत्कालीन जेल प्रहरी धीर सिंह नरवरिया को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया। गोहद पुलिस के अनुसार एक सूचना के आधार पर तत्कालीन जेल प्रहरी नरवरिया को कल गिरफ्तार किया गया। 14 जुलाई 2005 को गोहद उप जेल में बंद आदतन अपराधी भोलेस पराशर और देवेन्द्र भाग निकले थे। मामले में तत्कालीन प्रहरी की मिलीभगत सामने आयी थी। घटना के बाद जेल प्रहरी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वहीं पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद से उनकी तलाश चल रही थी। भिंड पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन जेल प्रहरी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »