27 Apr 2024, 10:43:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में बारिश से बेघर हुए बुजुर्ग दंपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 5:16PM | Updated Date: Aug 18 2018 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में तेज बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभरा कर गिरने से एक बुजुर्ग दंपति बेघर हो गए। जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर छोटी खरड़ूबड़ी गांव में आज तड़के स्थानीय निवासी मांगीलाल परमार (65) का कच्चा मकान तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर पड़ा। जब मकान गिरा तब मांगीलाल परमार अपनी पत्नी के साथ घर के अंदर थे। मकान गिरने की आवाज सुनते ही पड़ोसियों और रिश्तेदार ने दोनों को बाहर निकाला।

हादसे में मांगीलाल परमार को हाथ-पैर में और उनकी पत्नी को कमर में चोट आई हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति के कोई संतान नहीं है। ऐसे में उनके बेघर भी हो जाने के कारण पड़ोसी और रिश्तेदार ही दोनों को संभाले हुए हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि घटना के कई घंटे बाद भी प्रशासन का कोई प्रतिनिधि उनके पास नहीं पहुंचा है। इलाके में बीते 48 घंटों से बारिश हो रही है, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »