05 May 2024, 06:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उज्जैन: अमित शाह का कांग्रेस पर हमला महाराजाओं-धनपति के सहारे नहीं बनती सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 5:16PM | Updated Date: Jul 14 2018 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि महाराजाओं और धनपति के सहारे सरकार नहीं बनती। शाह ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना करने के पूर्व आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर यह हमला किया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सहित श्री दिग्वजिय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के संदर्भ में यह टिप्पणी की।
 
उन्होंने कहा कि ये शिवराज सिंह चौहान की हिम्मत है कि वे 14 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी जनता को हिसाब देने निकले हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि यात्रा में कांग्रेस के नेता आंकड़े लेकर विकास के मामले में मुख्यमंत्री से चर्चा कर लें। वे बता दें कि 10 साल की डॉ मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को क्या दिया। 
 
शाह ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का उल्लेख करते हुए गांधी परिवार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 55 साल देश में एक परिवार ने राज किया, लेकिन किसानों पर ध्यान नहीं दिया। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। चौहान को ही अगला मुख्यमंत्री बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में प्रदेश में फिर से शिवराज सरकार और वर्ष 2019 में केंद्र में मोदी की सरकार आने वाली है। उन्होंने दवा किया कि मध्यप्रदेश के इस बार 200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »