26 Apr 2024, 10:26:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

विधानसभा चुनाव : कांग्रेस 30 जुलाई तक जारी कर देगी पहली लिस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 4:57PM | Updated Date: Jul 12 2018 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, मध्यप्रदेश में 30 जुलाई तक उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर देगी। पहली सूची में 70 उम्मीदवारों के नाम होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने पीसीसी की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब जरूरी होने पर ही वे पार्टी के नेताओं से मिलेंगे। रोज-रोज अनावश्यक आने वालों से नहीं मिलेंगे। यह समय क्षेत्र में जाकर काम करने का है। उधर, खजुराहो में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया टिकट बंटबारे का फार्मूला बताया है।
 
कोई चूक नहीं चाहते कमलनाथ
प्रदेश में पार्टी की कमान संभालने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की कोशिश इस बार कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने की है। वे इस बार कोई चूक नहीं चाहते। चुनाव के 4-5 महीने पहले ही उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तैयारी उनकी इसी रणनीति का हिस्सा हैं।
 
13 और 14 को प्रेजेंटेशन
मप्र स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री 13 और 14 जुलाई को भोपाल आ रहे हैं। उनके सामने प्रेजेंटेशन किया जाएगा। उसके बाद 30 जुलाई तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। ये वो 70 सीटें होंगी जिन पर कांग्रेस लगातार तीन बार से विधानसभा चुनाव हार रही है। इन सीटों में भोपाल की हुजूर सहित दो सीट, इंदौर और बुंदेलखंड की सीटें शामिल हैं।
 
सिंधिया ने दिया यह फार्मूला
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार खजुराहों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 30 प्रतिशत टिकट ऐसे लोगों को दिए जाएंगे, जिन्होंने पहले कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा होगा, लेकिन उनकी राजनीतिक तौर पर सक्रियता आवश्यक होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अगला विधानसभा चुनाव जीतना है, लिहाजा नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। इसी के चलते प्रदेश की लगभग 70 सीटों पर ऐसे लोगों को मौका दिया जाएगा, जिन्होंने विधानसभा का चुनाव कभी नहीं लड़ा हो, मगर यह जरूरी होगा कि उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि हो। वे चाहे पंचायत के प्रतिनिधि रहे हों या नगर निकायों के।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »