26 Apr 2024, 22:33:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चार साल में विकास बना जनआंदोलन: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2018 4:43PM | Updated Date: May 26 2018 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार के चार वर्ष के शासन के दौरान विकास एक मजबूत जनआंदोलन बना है और हर नागरिक देश की प्रगति में अपनी भागीदारी महसूस कर रहा है। मोदी ने यह बात अपनी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कही है। उन्होंने ट्वीट किया हमनें इसी दिन 2014 को भारत की काया पलट करने की यात्रा की शुरुआत की थी। पिछले चार वर्ष के दौरान विकास एक जीवंत  जनआंदोलन बना है और हर नागरिक यह महसूस कर रहा है कि वह भारत की विकास यात्रा में शामिल है। सवा सौ करोड़ भारतीय देश को नयी ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने उनकी सरकार में लगातार विश्वास बनाए रखने के लिए देशवासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और लगाव पूरी सरकार के लिए प्रेरणा तथा शक्ति का स्रोत है। उन्होंने लिखा," हम भारत की जनता की इसी तत्परता और समर्पण भाव से सेवा करते रहेंगे। मोदी ने अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा पोस्ट करते हुए लिखा है कि उसने जनता के अनुकूल और बेहतर भविष्य के लिए जो निर्णय लिये हैं उनसे एक नये भारत की नींव बन रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भारी बहुमत मिलने पर 26 मई को मोदी सरकार का गठन हुआ था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »