27 Apr 2024, 02:29:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कीमतें बढ़ाकर कर्नाटक हार का बदला ले रही सरकार - कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 7:09PM | Updated Date: May 21 2018 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि कर सरकार कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार का बदला जनता से ले रही है। कमलनाथ ने आज यहां जारी बयान में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा कर मध्यप्रदेश में लिया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आइल की कीमतें कम होने के बावजूद इसमें कोई राहत नहीं दी जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज  चौहान पर कटाक्ष करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने थोड़ी सी मूल्य वृद्धि पर सप्ताह में एक दिन साइकिल पर सचिवालय जाने की घोषणा की थी, आज वे, उनके मंत्री और उनकी साइकिलें तीनों गायब हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि से जनता को राहत दिलाने के लिए शीघ्र ही इसे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में शामिल करे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »