27 Apr 2024, 01:35:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 7:28PM | Updated Date: Apr 25 2018 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आदिवासी कांग्रेस की 58 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है वरिष्ठ नेता वी किशोर चंद्र देव को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्री देव की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी में श्यामसुंदर हंसदा, अटुवा मुंडा, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मनोज मंडावी तथा बी नायक तेजावत को  उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी ने कहा है कि आदिवासी कांग्रेस की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष तथा आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकारिणी के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। पार्टी ने 14 राज्यों के लिए आठ राज्य समन्वयक भी बनाए हैं। इनमें ठाकुर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड एवं जम्मू कश्मीर तथा बलू चौहान को आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है

जबकि प्रांजल सोनवाल को अरुणाचल प्रदेश, के करींगपा को मणिपुर,टी ईश्वर को गोवा और केरल, दादू ताये को नागालैंड और त्रिपुरा तथा सुशी पेगु को मेघालय और सिक्किम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमरजीत भगत को छत्तीसगढ, डॉ. सुशील मरांडी को झारखंड और ए गंगाराम गेदाम को महाराष्ट्र आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »