26 Apr 2024, 10:19:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

उज्जैन-फतेहाबाद गेज परिवर्तन के शिलान्यास में शामिल होंगी सुमित्रा महाजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 8:45PM | Updated Date: Mar 16 2018 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के उज्जैन-फतेहाबाद-चन्द्रवतीगंज रेलखण्ड के गेज परिवर्तन और गंभीर ब्रिज की रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के शिलान्यास में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन शामिल होंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर कल आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द गेहलोत उपस्थित रहेंगे।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 17 मार्च को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट यहाँ पहुंचेगें और फतेहाबाद ब्रॉडगेज रेलवे लाइन के भूमि पूजन कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके बाद श्री चौहान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजकर 45 मिनट पर इन्दौर जाएंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात पुन: रात को 8 बजे उज्जैन आयेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में कलेक्टर संकेत भोंडवे ने विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों को तैनात किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »