27 Apr 2024, 03:39:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

'आप' ने केंद्र सरकार के खिलाफ मध्यप्रदेश में किया प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 6:15PM | Updated Date: Feb 24 2018 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) ने मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दिल्ली की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर या अन्य सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। भोपाल में जिला संयोजक अवधेश पुरोहित के नेतृत्व में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरिवद केजरीवाल के आवास की बिना नोटिस तलाशी और विधायकों की पिटाई पर कार्रवाई न करने से जबर्दस्त नाराजगी है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही के चलते दिल्ली में 'आप' सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा है। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को अस्थिर करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है। मुख्य सचिव की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई, यह अच्छी बात है, लेकिन दिल्ली के मंत्री और आप के नेताओं पर हुए हमले की नामजद रिपोर्ट के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी आप के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
 
उज्जैन, विदिशा, गुना, आगर मालवा, राजगढ़, शिवपुरी, सिंगरौली, बालाघाट, ग्वालियर, रीवा सहित अन्य जिला मुख्यालयों पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए दिल्ली सरकार को षड्यंत्रपूर्वक खत्म करने की साजिश एवं कार्रवाइयों को तत्काल रोकने और दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन एवं उनके साथी पर जानलेवा हमला करने वाले लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »